Shardiya Navratri 2024: सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर साल चार बार नवरात्रि पड़ती है, जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है। इसके अलावा एक चैत्र माह में पड़ने वाली चैत्र नवरात्रि और दूसरी आश्विन मास में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि होती है। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि इस साल अक्तूबर माह में पड़ रही है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल पूरे 9 दिनों की शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त…
शारदीय नवरात्रि 2024 कब है?
पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्तूबर सुबह 12:19 बजे से हो रहा है, और 4 अक्टूबर सुबह 2:58 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 3 अक्तूबर 2024, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है, जो 12 अक्तूबर 2024, शनिवार के दिन समाप्त होगी।