Jitiya Nahay Khay 2024 Date, Time, Vidhi, Kya Khaye: हिंदू धर्म में जितिया व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। माताएं इस व्रत को संतान की लंबी उम्र, स्वस्थ और खुशहाल जीवन व समृद्धि के लिए रखती हैं। जितिया व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि यह व्रत विधि विधान के साथ रखने से संतान का कल्याण होता है और लंबी आयु और निरोगी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से न केवल संतान का कल्याण होता है, बल्कि परिवार में भी सुख-शांति बनी रहती है।
पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 24 सितंबर 2024 की दोपहर 12:38 बजे हो रहा है, और समापन अगले दिन 25 सितंबर की दोपहर 12:10 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष जितिया व्रत 25 सितंबर यानी बुधवार को रखा जाएगा।