नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है, जो वर्ष में चार बार मनाया जाता है। इनमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 2025 में नवरात्रि किन तारीखों को पड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
शारदीय, चैत्र और गुप्त नवरात्रि 2025 की तिथियां
- फोटो : Amar Ujala
Navratri 2025 Dates: सनातन धर्म में मां दुर्गा को शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना गया है। शक्ति की देवी मां दुर्गा को विभिन्न रूपों में पूजा जाता है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है, जो वर्ष में चार बार मनाया जाता है। इनमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रियां शामिल हैं। नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को भोजन कराकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। चैत्र माह में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और आश्विन माह की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं। माघ और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती हैं, जिनमें दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि 2025 में नवरात्रि किन तारीखों को पड़ रही है।
2025 में चैत्र नवरात्रि कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष के पहले दिन से शुरू होती है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो जाती है और रामनवमी के दिन इसका समापन होता है। यह नौ दिन देवी दुर्गा की पूजा और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी और 7 अप्रैल को इसका समापन होगा। इसी दिन रामनवमी मनाई जाएगी। व्रत रखने वाले भक्त इस दिन कन्या पूजन के साथ अपने व्रत का समापन करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
2025 में शारदीय नवरात्रि कब है?
- फोटो : freepik
2025 में शारदीय नवरात्रि कब है?
शारदीय नवरात्रि का पर्व आश्विन माह में मनाया जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और विजयदशमी के दिन इस उत्सव का समापन होता है। इस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में शारदीय नवरात्रि के अंतिम पांच दिन दुर्गा पूजा के रूप में धूमधाम से मनाए जाते हैं। 2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ होगी और 2 अक्तूबर को इसका समापन होगा।
4 of 5
2025 में गुप्त नवरात्रि कब हैं?
- फोटो : freepik
2025 में गुप्त नवरात्रि कब हैं?
गुप्त नवरात्रि साल में दो बार आती है। इस पर्व को माघ और आषाढ़ माह में मनाया जाता है। 2025 में माघ माह की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से 7 फरवरी तक रहेगी।
वहीं आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की बात करें तो इसकी शुरुआत 26 जून को होगी और 4 जुलाई तक रहेगी। गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की आराधना गुप्त रूप से की जाती है। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा और साधना का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रि का उद्देश्य आध्यात्मिक ऊर्जा और सिद्धि प्राप्त करना होता है।