फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima Upay: आज शरद पूर्णिमा, जानिए इस दिन किन उपायों को करने से आप हो जाएंगे मालामाल

Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sharad Purnima 2023: आश्विन माह की पूर्णिमा को सभी पूर्णिमाओं में सबसे खास माना जाता है। इस पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा या शरद पूर्णिमा कहा जाता है। - फोटो : iStock
Sharad Purnima Upay 2023 : शरद पूर्णिमा के त्योहार को मां लक्ष्मी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी क्षीर सागर से प्रकट हुईं थीं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह दिन काफी खास माना जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर सवार होकर पृथ्वी पर विचरण करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस रात को किए गए कुछ खास उपाय आपके घर में भी धन वर्षा करा देते हैं। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर किस तरह के उपाय किए जाते हैं। 

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा क्यों होती है खास, जानिए ग्रहण के साए में कब बनाएं खीर और कैसे करें पूजा ?
विज्ञापन

2 of 6
Sharad Purnima - फोटो : अमर उजाला
साफ-सफाई कर लें
देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, असत्य पर सत्य की जीत हो, जीवन हमेशा खुशहाल रहे इन सभी भावनाओं के साथ हम सभी को अपने घर और अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान की शरद पूर्णिमा से पहले सफाई करनी चाहिए। मां लक्ष्मी का वास उस घर में माना जाता है जहां के लोग साफ-सफाई और स्वच्छता से रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sharad purnima
सेहत के लिए खीर खाना शुभ
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में अमृत वर्षा होती है। इस रात में चावल की खीर बनाकर महीन सूती कपड़े से ढ़ककर उसे खुले आसमान के नीचे रख देना चाहिए। दूध, चावल और शक्कर तीनों ही मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। 3-4 घंटे तक खीर पर जब चन्द्रमा की किरणें पड़ती है तो यही खीर अमृत तुल्य हो जाती है, जिसको प्रसाद रूप में ग्रहण करने से व्यक्ति वर्ष भर निरोग रहता है। उसका शरीर पुष्ट और कांतिवान हो जाता है। साथ ही आपके घर से धन की कमी भी दूर होती है।

4 of 6
शरद पूर्णिमा
मंत्रों का करें जाप
मां लक्ष्मी के जन्मदिन के रूप में शरद पूर्णिमा का यह त्योहार मनाया जाता है और इस रात को सोया नहीं जाता है। शरद पूर्णिमा को रात्रि जागरण करते हुए मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। जो इस रात में जागकर मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं मां लक्ष्मी की उन पर असीम कृपा होती है, ज्योतिषीय मतानुसार जो इस रात लक्ष्मी जी की षोडशोपचार विधि से पूजा करके श्रीसूक्त का पाठ, कनकधारा स्त्रोत, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करते हैं। उनकी कुण्डली में धनयोग नहीं भी होने पर माता उन्हें धन-धान्य से संपन्न कर देती हैं। रात में आपको मां लक्ष्मी के ध्यान के साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
तुलसी की पूजा
माता तुलसी विष्णु प्रिया है और साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप हैं, इसलिए शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा की सुबह स्नान करके तुलसी पर दीपक जलाएं और साथ ही मोली, सिंदूर भी चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा देवी तुलसी को सफेद मिष्ठान से भोग भी लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय
पान अर्पित करें
माता लक्ष्मी को पान अत्यंत प्रिय है। इस दिन मां लक्ष्मी को 5 पान के पत्ते उनके चरणों में अर्पित करें और एक लगा हुआ मीठा पान का भोग लगाएं। चढ़े हुए पान के पत्तों को आप अगले दिन एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें