फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025 Shiv Mantra: सावन माह में रोजाना करें ये एक सरल उपाय, तनाव, कर्ज और कलह से मिलेगा छुटकारा

Wed, 16 Jul 2025 02:29 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan 2025 Shiv Mantra: भगवान शिव का प्रिय माह सावन जारी है। यह समय भोले बाबा की भक्ति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ है। मान्यता है कि सावन में महाकाल की उपासना से वह शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Sawan 2025 Shiv Mantra - फोटो : adobe
Sawan 2025 Shiv Mantra: भगवान शिव का प्रिय माह सावन जारी है। यह समय भोले बाबा की भक्ति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ है। मान्यता है कि सावन में महाकाल की उपासना से वह शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक सावन में ही देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था। इसके अलावा इस समय चातुर्मास होने पर पूरी सृष्टि का संचालन भी स्वयं महाकाल करते हैं। इसलिए इस अवधि में पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा, भजन-कीर्तन जैसे शुभ कार्य करने से साधक के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। इस दौरान जहां सावन सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विधान है, वहीं कुछ खास मंत्रों का जप करना भी कल्याणकारी होता है। कहते हैं कि सावन में महादेव के मंत्रों का स्मरण करने पर रोग, तनाव कर्ज, और कलह से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए इन मंत्रों को जानते है।
विज्ञापन

2 of 6
Sawan 2025 Shiv Mantra - फोटो : freepik
सावन 2025
11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। 

सावन के सोमवार व्रत की तिथियां 
21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई – तीसरा सोमवार व्रत
04 अगस्त – चौथा और अंतिम सोमवार व्रत
विज्ञापन

3 of 6
Sawan 2025 Shiv Mantra - फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

4 of 6
Sawan 2025 Shiv Mantra - फोटो : freepik
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
 

Sawan 2025: जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में होता है ये बड़ा अंतर, जानें पूजा के नियम और महत्त्व

विज्ञापन

5 of 6
Sawan 2025 Shiv Mantra - फोटो : adobe
शिव के प्रिय मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sawan 2025 Shiv Mantra - फोटो : adobe
मंत्र जाप के लाभ
  • मानसिक शांति 
  • एकाग्रता क्षमता में वृद्धि
  • भय और नकारात्मकता से मुक्ति
  • आर्थिक लाभ 
  • सुख-समृद्धि
  • स्वास्थ्य लाभ
  • संतान व पति दीर्घायु
  • आध्यात्मिक विकास
  • धन लाभ
  • भय से मुक्ति
  • रोग से छुटकारा 

Sawan 2025: श्रावण मास में हरे वस्त्रों को पहनने का क्या है महत्व, जानिए शिव-शक्ति से इसका संबंध

इन पांच संकेत से जानिए भोलेनाथ आपके ऊपर हैं प्रसन्न, बरसने लगती है शिव कृपा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें