Sawan Shivratri 2025 Rajyog: प्रेम-भक्ति का महीना सावन महादेव की उपासना के लिए बेहद शुभ है। इस माह भोलेनाथ की आराधना करने से साधक को विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा पूरे शिव परिवार की कृपा जीवन पर बनी रहती हैं। इस दौरान जहां सावन सोमवार के व्रत का महत्व है, वहीं शिवरात्रि महाकाल को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा अवसर है।
पंचांग के मुताबिक सावन शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। इसके अलावा कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्ति के योग का निर्माण भी होता है।
इस वर्ष 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि है। यह तिथि न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल, इस साल सावन शिवरात्रि पर गुरु और चंद्रमा का दुर्लभ गजकेसरी राजयोग बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों को नौकरी, निवेश और निजी जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।