शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही विधि
- फोटो : अमर उजाला
शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही विधि
शिवलिंग पर जल अभिषेक करने से पूर्व व्यक्ति स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद जल का आचमन करके स्वयं की शुद्धि करें। इसके बाद शिवलिंग या शिव जी का जलाभिषेक करें।
जलाभिषेक का अर्थ- भगवान भोलेनाथ या शिवलिंग को जल अर्पित करना जलाभिषेक कहलता है। जलाभिषेक के लिए आप साफ जल, गंगाजल या अन्य पवित्र नदियों के जल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो शिवलिंग पर कच्चा दूध, गन्ने का रस, तेल आदि भी अर्पित कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जलाभिषेक और रुद्राभिषेक अलग-अलग हैं।