Sawan 2024 Shravan Maas Importance First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Muhurat Timings: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की शुरुआत हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से होती है और समापन श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। सावन के पूरे महीने में शिव भक्त भगवान शिव की पूजा-आराधना करके उन्हें प्रसन्न करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करके प्रसन्न किया जा सकता है। सावन माह में आने वाले हर एक सोमवार और शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन माह में कांवड़ यात्राएं निकाली जाती है। सावन माह में सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती है और विशेषकर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह के प्रारंभ होने के मौके पर आइए जानते हैं इस बार क्या-क्या खास रहेगा है।