फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2021: एकदन्त संकष्टी चतुर्थी के दिन करें इनमें से कोई एक उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Sat, 29 May 2021 07:43 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी आज है। इस दिन भक्तगण सुख, शांति और समृद्धि के लिए एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान गणेश जी की पूजा-आराधना करते हैं। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता हैं। सकष्टी चतुर्थी से जुड़े कुछ विशेष उपाय कर आप गणपति महाराज को प्रसन्न कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
संकष्टी चतुर्थी के दिन 108 बार 'वक्रतुण्डाय हुं' मंत्र का जाप करने से गणेश जी के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
इस दिन गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठें भगवान को अर्पित करें। इससे जल्द ही आपको बिजनेस संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

4 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
इस दिन गणेश जी की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर, बैठें और "ॐ गण गणपतये नमः" मंत्र का 1008 बार जाप करें। यह उपाय आपको बाधाओं से पार कराएगा।
विज्ञापन

5 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
धन-संबंधी कोई परेशानी है तो गणेश जी की विधि-विधान से पूजा के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और बाद में उस भोग को गाय को खिलाएं, लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करनी चाहिए, यह यंत्र बहुत लाभकारी और शुभकारी होता है। मान्यता है कि इस यंत्र को घर में स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ में किसी तरह की बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी गजमुख हैं, जिसके कारण उन्हें गजानन कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे प्रसन्न होकर गणेश जी आपकी राह में बार-बार आने वाली परेशानियां दूर करते हैं, और सारे संकटों से आपकी रक्षा करते हैं।

8 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021
अगर विवाह में बाधाएं आ रही हैं या शादी के लिए कोई सुयोग्य लड़का या लड़की नहीं मिल पा रही है, तो गणेश जी को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करनी चाहिए, इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
अगर व्यापार में तरक्की या नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो संकष्टी चतुर्थी पर पीले रंग के बप्पा की प्रतिमा को अपने घर लेकर आएं, उनका पूजन करें और पांच हल्दी की गांठें गणेश जी को अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें