फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: राखी बांधते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, अन्यथा भाइयों को हो सकती है परेशानी

Sat, 10 Aug 2024 11:30 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : amar ujala
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहा भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है।  देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन को श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। सावन पूर्णिमा के बाद भाद्रपद मास प्रारंभ हो जाता है। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इस बार राखी का यह पवित्र त्यौहार 19 अगस्त 2024,  दिन सोमवार को होगा। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करती है और राखी बांधती है। बदले में,  भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है और उसे उसकी क्षमताओं के अनुसार उपहार देता है। परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के दिन कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो भाइयों के समक्ष समस्या आ सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से । 
 
विज्ञापन

2 of 6
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Istock
खंडित अक्षत का प्रयोग न करें
राखी के दिन बहन अपने भाई के माथे पर अक्षत (चावल) और कुमकुम मिलाकर तिलक लगाती है। हिंदू धर्म में, अक्षत का अर्थ है "जिसको कोई नुकसान न पहुंचे।" भाई को तिलक लगाते समय ध्यान रखें कि टूटे हुए चावल का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

3 of 6
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
दिशा का ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधना शुभ होता है। राखी बांधते समय बहनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भाई का मुंह दक्षिण दिशा की ओर न हो। राखी बांधते समय मुख उत्तर और पूर्व की ओर होना चाहिए।

4 of 6
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
काली राखी न बांधें 
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि राखी के दिन काली राखी न पहनें। शास्त्रों में यह रंग नकारात्मकता का भी प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन

5 of 6
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
भद्रा और राहुकाल का ध्यान रखें
हिंदू पंचांग के अनुसार भद्रा और राहुकाल के दौरान भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए। दोनों ही समय अत्यंत प्रतिकूल माने जाते हैं। इन दोनों समय में किए गए कार्य अशुभ माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय राखी बांधने से भाई पर कई परेशानियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : freepik
बहन को भूलकर भी न दें ये उपहार
राखी के दिन भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। इस दिन अपनी बहन को तौलिए और टिश्यू न दें। इसके अलावा, चित्र फ़्रेम, दर्पण या नुकीली वस्तुएं न दें। यह सब अप्रिय माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें