फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Colours 2023: नवरात्रि के नौ दिन मां के स्वरूप के अनुसार पहनें कपड़े, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

Sun, 19 Mar 2023 11:47 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
चैत्र नवरात्रि पर उपाय - फोटो : अमर उजाला
Navratri Colours 2023: 22 मार्च से वासंतिक नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि माता भगवती की उपासना के लिए श्रेष्ठ समय होता है। नवरात्रि में नव का अर्थ है नया और रात्रि का अर्थ है यज्ञ-अनुष्ठान, अर्थात नया अनुष्ठान। शक्ति के नौ रूपों की आराधना नौ अलग-अलग दिनों में करने के क्रम को ही नवरात्रि कहते हैं। जो जीवात्मा, भूताकाश, चित्ताकाश और चिदाकाश में सर्वव्यापी है वही मां ब्रह्मशक्ति है। पूजा-पाठ कलश स्थापना, मां दुर्गा के श्रृंगार के अलावा इन नौ दिनों में आप अलग-अलग देवियों के रूप के अनुरूप वस्त्र पहनकर पूजा के फल में वृद्धि कर सकते हैं। ध्यान रहे देवी की पूजा में गंदे और फटे हुए वस्त्र भूलकर भी न पहनें।
विज्ञापन

2 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
प्रथम मां शैलपुत्री
नवरात्र का पहला यानि प्रतिपदा का दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन कलश पूजन के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। इस दिन अनंत शक्तियों वाली माँ की पूजा करते समय उपासक को लाल,गुलाबी,नारंगी एवं रानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से पूजा के लाभ के साथ माता की कृपा प्राप्त होती है।

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और राम नवमी की तिथि 
विज्ञापन

3 of 10
दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : amar ujala
द्वितीय देवी ब्रह्मचारिणी
नवरात्र के दूसरे दिन स्वरूप से पूर्ण ज्योतिर्मय और भव्य माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करते समय सफ़ेद,क्रीम या  पीले रंग के कपड़े पहनना अति शुभ माना गया है,इससे साधक की मेधा शक्ति विकसित होती है एवं समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं।
Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त 

4 of 10
तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा - फोटो : amar ujala
तृतीय मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन दस भुजाओं वाली मां शक्ति के तीसरे रूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। इस दिन पीला, लाल,दूधियाँ या केसरिया रंग के कपड़े पहनकर देवी की पूजा करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं,माँ प्रसन्न होकर अपने साधकों को चिरायु,आरोग्य और सुखी होने का आशीर्वाद देती हैं।
Chaitra Navratri 2023 : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना
विज्ञापन

5 of 10
चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा - फोटो : amar ujala
चतुर्थ देवी कूष्मांडा
शेर पर सवार माँ कूष्माण्डा देवी ने ही ब्रह्मांड की रचना की थी,इन्हीं के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। देवी कूष्मांडा प्रकृति की भी देवी हैं इसलिए इनकी पूजा में क्रीम,पीला,हरा और भूरे रंग के वस्त्र पहनने से पूजा के फल में अतिशय वृद्धि होगी।
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि
 
विज्ञापन

6 of 10
पांचवां स्वरूप मां स्कंदमाता - फोटो : amar ujala
पंचम देवी स्कंदमाता
भगवान कार्तिकेय (स्कन्द) की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना सफेद, दूधियां, लाल या हरे रंग के वस्त्र पहनकर करने पर साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती है उसे संतान सुख, आरोग्य तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है।  
Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam: चैत्र नवरात्रि व्रत के समय इन नियमों का करें पालन, मां दुर्गा देंगी आशीर्वाद
विज्ञापन

7 of 10
छठा स्वरूप मां कात्यायनी - फोटो : amar ujala
षष्टम मां कात्यायनी
देवी कात्यायनी को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है,माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं।इनकी आराधना से गृहस्त जीवन सुखमय होता है।भक्तों को इस दिन लाल,मेहरून,नारंगी,गुलाबी,गेरुआ एवं मूंगा रंग के कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा अर्चना करने से और अधिक लाभ मिलता है।
 

8 of 10
सातवां स्वरूप मां कालरात्रि - फोटो : amar ujala
सप्तम देवी कालरात्रि
दुर्गा पूजा के सातवें दिन  तमाम आसुरिक शक्तियों का विनाश  करने वाली देवी माँ कालरात्रि की पूजा का विधान है। नवरात्र की पूजा में तंत्र साधना करने वाले लोग इस दिन काले रंग का वस्त्र धारण करते हैं। इनकी पूजा में बैंगनी,स्लेटी,नीला एवं आसमानी रंग के वस्त्र धारण करने से माँ प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी क्लेशों को दूर कर उन्हें सुख-शांति प्रदान करती हैं।
 

9 of 10
आठवां स्वरूप महागौरी - फोटो : amar ujala
अष्टम दुर्गा महागौरी
मां का आठवां स्वरूप यानी देवी महागौरी सर्वसौभाग्यदायिनी मानी जाती हैं एवं इनका स्वरुप अत्यंत उज्जवल और श्वेत वस्त्र धारण किए हुए है।ये धन,वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं।इनकी पूजा के दौरान भक्तों को केसरिया,संतरी या लाल रंग या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करना विशेष लाभ प्रदान करता है।
विज्ञापन

10 of 10
नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री - फोटो : amar ujala
नवम मां सिद्धिदात्री
नवीं शक्ति सभी सिद्दियों को देने वाली हैं। इस दिन विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधकों को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। इनकी पूजा-उपासना करते समय साधक यदि लाल, गुलाबी, क्रीम, नारंगी रंग के वस्त्र पहने तो पूजा के फल में वृद्धि होती है एवं भक्त को यश,बल,कीर्ति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें