फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी 2019 : नागों की पूजा से जुड़ी हैं ये बड़ी मान्यताएं

Sat, 03 Aug 2019 12:36 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नागपंचमी 2019
नाग पंचमी का महापर्व पांच अगस्त को मनाया जाएगा। सनातन परंपरा में पूजे जाने वाले नागों का संबंध सिर्फ देवी-देवताओं से ही नहीं बल्कि मनुष्य के कल्याण से भी जुड़ा हुआ है। नाग देवता की पूजा का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर नाग देवता की किस पूजा का क्या फल मिलता है।

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 7
नागपंचमी 2019
1. नागपंचमी का पर्व देश बिहार, बंगाल, राजस्थान आदि में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इन सभी राज्यों में इस पावन पर्व के साथ कई परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं, जिनका संबंध लोगों के जीवन से जुड़ी खुशहाली, सुख-समृद्धि से है। 

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 7
नागपंचमी 2019
2. उत्तर भारत में नागपंचमी के दिन घर के मुख्यद्वार पर गाय के गोबर से नाग बनाकर उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस पूजा से सांप से जुड़े तमाम तरह के भय दूर होते हैं। 

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)

4 of 7
नागपंचमी 2019
3. नाग पंचमी के दिन लोग नागों की पूजा के बाद बाजू में सर्पगंधा - एक विशेष प्रकार की लकड़ी बांधते हैं। मान्यता है कि इस जड़ी को बांधने से सांप काटने का डर नहीं रहता है।

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 7
नागपंचमी 2019
4.नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के पश्चात् दूध की मीठी खीर और दही से खट्टी खीर बनाई जाती है। इन दोनों तरह की खीर का नाग देवता को भोग लगाया जाता है। इस दिन दही वाली खीर खाने के पीछे मान्यता है कि इससे नाग भय दूर होता है। महिलाएं इस खीर को इसलिए खाती हैं कि उनका सुहाग सलामत रहे।

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 7
नागपंचमी 2019
5.नागपंचमी के दिन अगर घर में सांप आ जाए या कहीं दिख जाए तो इसे अच्छा शगुन माना जाता है। मान्यता है कि यह संकेत है कि आपके घर धन वैभव आने वाला है।

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नागपंचमी 2019
7.नागपंचमी के मौके पर नाग के बिल के पास दूध और धान का लावा रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से नाग कुल प्रसन्न होता है और अहित नहीं पहुंचाता है।

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें