फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को खीरे में क्यों रखते हैं, जानें 12 बजे क्यों काटा जाता है खीरा?

Fri, 15 Aug 2025 02:24 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जन्माष्टमी पर खीरे से जुड़ी एक खास परंपरा का पालन किया जाता है, जिसका काफी महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी की रात 12 बजे खीरा क्यों काटा जाता है और इसके पीछे की मान्यता क्या है....
विज्ञापन
1 of 5
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Amar Ujala
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न स्थानों पर व्रत, पूजा और रात्रि में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। जन्माष्टमी पर खीरे से जुड़ी एक खास परंपरा का पालन किया जाता है, जिसका काफी महत्व है। यह परंपरा श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी की रात 12 बजे खीरा क्यों काटा जाता है और इसके पीछे की मान्यता क्या है....

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर पर लड्डू गोपाल की इन नियमों के साथ करें पूजा
Krishna Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त किस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी? यहां जानें व्रत और पूजा की सही तिथि
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत और पूजा के नियम
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को खीरे में रखने की परंपरा - फोटो : Freepik
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को खीरे में रखने की परंपरा
जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति को ऐसे रखा जाता है मानो वह माता के गर्भ में हों। दरअसल खीरे को गर्भ का प्रतीक माना जाता है, और उसमें भगवान को स्थापित करना उनके अवतार की स्मृति को दर्शाता है। यह परंपरा भक्ति की भावना को जीवंत करती है। साथ ही भक्त और भगवान के बीच एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव भी स्थापित करती है।

Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण
विज्ञापन

3 of 5
रात 12 बजे खीरा क्यों काटते हैं? - फोटो : adobe stock
रात 12 बजे खीरा क्यों काटते हैं?
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अर्धरात्रि में हुआ था, इसलिए ठीक 12 बजे खीरे को काटा जाता है। इसे उनके जन्म का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार माता देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और वे कारागार से मुक्त होकर नंद के घर पहुंचे थे। उसी प्रकार खीरे को चीरकर उसके बीज अलग किए जाते हैं। खीरे को काटना बंधन से मुक्ति, अंधकार से प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का संकेत देता है।

4 of 5
खीरे का शीतलता से संबंध - फोटो : Adobe Stock
खीरे का शीतलता से संबंध
खीरा स्वभाव से एक शीतल फल है और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को शीतलता प्रिय थी। यह भी माना जाता है कि खीरे का प्रसाद ग्रहण करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। हालांकि, जन्माष्टमी के दिन भगवान के जन्म से पहले खीरे का सेवन नहीं किया जाता, बल्कि आधी रात के बाद ही इसका प्रसाद लिया जाता है।

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं ये प्रसाद, खुद पधारेंगे श्रीकृष्ण
Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परंपरा का महत्व - फोटो : Adobe Stock
परंपरा का महत्व
खीरे की यह परंपरा केवल एक धार्मिक रीति नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन में पवित्रता, त्याग और भक्ति की ओर प्रेरित करती है। यह याद दिलाती है कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर संसार से अज्ञान और अधर्म को दूर किया, वैसे ही हमें भी अपने भीतर की नकारात्मकता को त्यागकर प्रकाश और सद्गुणों को अपनाना चाहिए।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें