फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार करें इन रंगों के वस्त्रों का चयन

Tue, 07 Oct 2025 10:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। चूंकि यह व्रत निर्जला है, इसलिए दिनभर अन्न-जल ग्रहण करना वर्जित होता है। 
विज्ञापन
1 of 6
Karwa Chauth 2025 - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। चूंकि यह व्रत निर्जला है, इसलिए दिनभर अन्न-जल ग्रहण करना वर्जित होता है। इसके अलावा यह दिन पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है, जिससे प्रेम जीवन मधुरमय बनता है।
 
शास्त्रों के मुताबिक करवा चौथ समर्पण का प्रतीक है और इसमें पूरे विधि-विधान से करवा माता की उपासना की जाती है। व्रत में सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए महिलाएं करवा चौथ पर वस्त्रों के रंगों का खास ध्यान रखती हैं। हालांकि, आप करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार भी वस्त्रों के रंग का चयन कर सकती हैं। इसके प्रभाव से पूजा का संपूर्ण फल और ग्रह दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Karwa Chauth 2025: 10 अक्तूबर को करवा चौथ, जानें सरगी खाने से लेकर चंद्रोदय का समय
विज्ञापन

2 of 6
Karwa Chauth 2025 - फोटो : Adobe
अपनी राशि के अनुसार करें इन रंग के वस्त्रों का चयन
 
  • करवा चौथ पर मेष राशि की महिलाएं लाल रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • वृषभ राशि की महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी या सूट आदि पहन सकती हैं। इससे कुंडली में शुक्र की स्थिति भी मजबूत होती है, जिसके प्रभाव से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
 

Karwa Chauth 2025: गलती से करवा चौथ का व्रत टूटे तो न घबराएं, इन नियमों का करें पालन

विज्ञापन

3 of 6
Karwa Chauth 2025 - फोटो : Freepik
  • मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ पर हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकती हैं। इससे मानसिक शांति और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
  • कर्क राशि की महिलाएं सिल्वर रंग के वस्त्र खरीद सकती हैं। यह रंग आपके लिए शुभ हो सकता है।
  • सिंह राशि की महिलाओं को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि और आपका प्रभाव भी बढ़ सकता है।
 

Karwa Chauth 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की पूजा, यहां जानें पूजन की संपूर्ण सामग्री

4 of 6
Karwa Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • कन्या राशि की महिलाएं करवा चौथ पर हरे रंग के कपड़े पहन सकती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा रिश्तों में बनी रहती है।
  • तुला राशि के लोग गुलाबी या मैजेंटा रंग के वस्त्र पहन सकते है। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
विज्ञापन

5 of 6
Karwa Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • वृश्चिक राशि की महिलाएं इस करवा चौथ लाल या पीले रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। यह आपके लिए शुभ माना जाता है।
  • धनु राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन सकती है। इस रंग के वस्त्र जीवन में नयापन और रिश्तों में समझदारी को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karwa Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • मकर राशि की महिलाएं नीले रंग के वस्त्र पहन सकती है। इससे रिश्तों में नयापन और प्रेम बढ़ता है।
  • कुंभ राशि की महिलाएं भी नीले रंग के वस्त्र धारण कर सकती है। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वास बढ़ता है और समर्पण का भाव बना रहता है।
  • मीन राशि की महिलाओं को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। आपके लिए यह रंग शुभ माना जाता है।
 

Karwa Chauth 2025: किन शहरों में करवा चौथ के दिन समय पर दिखेगा चांद और कहां हो सकती है देरी

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें