फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Valmiki Jayanti 2025: वाल्मीकि जयंती आज, अपने प्रियजन और करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Tue, 07 Oct 2025 10:13 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Valmiki Jayanti Ki  Hardik ShubhKamnaein: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके आदर्शों और महान काव्य 'रामायण' को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। यह दिन सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को प्रेरणादायक संदेश भेजते हुए शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 5
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes :हिन्दू धर्म में ऋषियों और महापुरुषों की जयंती को विशेष श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इन्हीं पूज्य विभूतियों में एक महान नाम है महर्षि वाल्मीकि का, जिनकी जयंती को पूरे भारत में भक्ति, सम्मान और उल्लास के साथ मनाया जाता है। वाल्मीकि जयंती सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि उन मूल्यों और शिक्षाओं का उत्सव है जो उन्होंने अपने जीवन और रचनाओं के माध्यम से समाज को दिए।
Valmiki Jayanti 2025: वाल्मीकि जयंती आज, जानिए कैसे मिली महाकाव्य रामायण लिखने की प्रेरणा

महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने संस्कृत साहित्य का पहला महाकाव्य "रामायण" रचा, जो मर्यादा, धर्म और आदर्शों की अनुपम गाथा है। वाल्मीकि जयंती के दिन उनके जीवन, तपस्या और रचनात्मक योगदान को याद किया जाता है। इस पावन अवसर पर शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं, भजन-कीर्तन होते हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस दिव्य दिन को मनाते हैं। ऐसे पावन अवसर पर आप भी अपने करीबियों और रिश्तेदारों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं भेजें। 
 

विज्ञापन

2 of 5
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख
मानवता पर किया उपकार है।
इसलिए वाल्मीकि जयंती पर
पूरा विश्व कर रहा नमस्कार है।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गुरुवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है,
क्या आपने उसमें डुबकी लगाई है।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

4 of 5
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है,
सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से,
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से,
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से,
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से।
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें