फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत ? इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 30 Sep 2024 06:44 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2024: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत ? इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान
 
विज्ञापन
1 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए करवा माता की आराधना करती है। साथ ही पति की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास रखा जाता है। करवा चौथ के त्योहार में चंद्रमा की खास भूमिका होती हैं, क्योंकि महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करती हैं।

हिंदू धर्म में इस पर्व को पति पत्नी के प्यार का प्रतीक माना जाता है। ये त्योहार दोनों के बीच प्यार व विश्वास को बढ़ाता है। इस साल करवा चौथ पर व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस योग में करवा माता की पूजा करने से सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है। वहीं अगर आप शादी के बाद पहली बार इस उपवास को रख रही हैं, तो इन खास बातों का जरूर ध्यान रखें। इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत - फोटो : freepik
16 श्रृंगार करना चाहिए
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो पूजा में पूरे 16 श्रृंगार के साथ बैठें। साथ ही हाथों में मेंहदी जरूर लगाएं। मान्यता है कि पूजा में पूरे श्रृंगार के साथ शामिल होने से सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन

3 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत - फोटो : freepik
निर्जला व्रत रखें
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसे में सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक पानी नहीं पीना चाहिए। इस दौरान आप ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खा सकते हैं।

4 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत - फोटो : freepik
शादी का जोड़ा पहनें
शादी के बाद पहला करवा चौथ सभी महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। आमतौर पर महिलाएं पहले करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी धारण करती है, जो बेहद शुभ होती है। हालांकि आप शादी का जोड़ा भी पहन सकती है। इससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत - फोटो : freepik
व्रत कथा सुनें
इस दिन महिलाओं को 'करवा चौथ व्रत कथा' जरूर सुननी चाहिए। कथा के बाद सभी बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत - फोटो : freepik
तामसिक चीजों का सेवन न करें
करवा चौथ के व्रत का पारण हमेशा चांद निकलने के बाद किया जाता है। ऐसे में आप चांद को अर्घ्य देकर ही भोजन ग्रहण करें। व्रत के खाने के दौरान भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें