फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: 20 या 21 अक्तूबर कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें सही तिथि और चांद निकलने का समय

Sat, 21 Sep 2024 11:25 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2024 Date: हिंदू धर्म में सुहाग से जुड़े व्रत रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इन उपवास को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2024 - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2024 Date: हिंदू धर्म में सुहाग से जुड़े व्रत रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इन उपवासों को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आती है। सभी उपवास में से करवा चौथ के व्रत को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन व्यतीपात योग के साथ कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो व्रत की महत्ता को अधिक बढ़ा रहा है। ऐसे में चांद की पूजा करना और भी लाभदायक होगा, जिससे व्रत के संपूर्ण फल की प्राप्ति होगी। आइए इस दिन चांद निकलने के समय को जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
करवा चौथ 2024 तिथि
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्तूबर 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 20 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
चांद निकलने का समय
पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्तूबर शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा। ये मुहूर्त शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 44 मिनट का है।

4 of 5
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
करवा चौथ पूजा विधि
  • करवा चौथ के शुभ दिन पर सुबह ही स्नान कर लेना चाहिए। फिर मन में निर्जला व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मुहूर्त के अनुसार तुलसी के पास बैठकर दीपक प्रज्वलित करके करवा चौथ व्रत की कथा पढ़े। 
  • फिर पूजा की तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान सबसे पहले एक थाली में फूल, फल, मिठाई, धूप-दीप, रोली को रखें।
  • इसके बाद मिट्टी के बने करवा में चावल  भरकर उसे दक्षिणा के रूप में रख दें। साथ ही अपनी रिवाजों के आधार पर दान के सामानों को भी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
  • अब चांद निकलने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें। फिर छलनी में जलता हुआ दीप रखकर चंद्र दर्शन करें। इसके बाद उसी छलनी से पति का मुख देखें। 
  • अब पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें।
  • इस दौरान आप घर के बड़ो का आशीर्वाद लें। फिर पूजन में उपयोग हुई श्रृंगार की सामग्री और करवा को सास या किसी सुहागिन स्त्री को दे दें, और उनके पैर छू लें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें