फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Mon, 02 Sep 2024 10:10 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Karwa Chauth - फोटो : Amar Ujala
Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। वहीं शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्तूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से होगा जो अगले दिन 21 अक्तूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस व्रत को करते समय कई नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं, उनके लिए भी कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होती है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Karwa Chauth - फोटो : freepik
सरगी खाने का नियम 
जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि उपवास सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाता है। इसलिए भोर में उठकर अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर ले और बाद में सरगी खाकर व्रत का आरंभ करें।
विज्ञापन

3 of 5
Karwa Chauth - फोटो : freepik
16 श्रृंगार करें
पहली बार जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं उनके लिए यह बेहद खास होता है। इस दिन महिलाओं को पूजा में पूरे 16 श्रृंगार के साथ बैठना चाहिए। हाथों में मेंहदी जरूर रची होनी चाहिए।

4 of 5
Karwa Chauth - फोटो : freepik
लाल रंग के वस्त्र पहने
लाल रंग सुहागिनों के लिए बहुत ही शुभ रंग माना जाता है। पहली बार व्रत कर रही महिलाओं को इस दिन लाल रंग के जोड़े का ही चयन करना चाहिए। ध्यान रहें कि भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहने। 

शादी का जोड़ा
पहली बार करवा चौथ मना रही महिलाएं इस दिन शादी का जोड़ा भी धारण कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pooja Thali - फोटो : freepik
व्रत कथा सुनें
करवा चौथ के दिन महिलाओं को 'करवा चौथ व्रत कथा' जरूर सुननी चाहिए। इसके बिना व्रत को पूर्ण नहीं माना जाता है। यदि आप पहली बार करवा चौथ का उपवास कर रहीं है, तो सही दिशा में बैठकर कथा जरूर सुने।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें