फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को मोदक समेत इन पांच चीजों का लगाएं भोग, बरसेगी कृपा

Mon, 02 Sep 2024 06:10 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। हर वर्ष इस तिथि को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो लगभग 10 दिनों तक लगातार चलता है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन घरों में गणपति बप्पा को स्थापित किया जाता है, और विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की जाती है। 

हिंदू धर्म में गणेश भगवान को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उनकी विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो जातक उनकी पूजा आराधना सच्चे मन और भाव से करता है, उसे ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वहीं हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी का दिन सभी के लिए बहुत लाभकारी है। इस तिथि पर ब्रह्म योग और चित्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ऐसे में विघ्नहर्ता की पूजा के साथ-साथ उनके प्रिय भोग लगाने से हर इच्छा पूरी होती है। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए भगवान गणेश के प्रिय भोग के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
मोदक का भोग
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आप भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं। ये उन्हें अति प्रिय है। माना जाता है कि मोदक के भोग से गणेश जी प्रसन्न होते हैं, और हर मनोकामना पूरी करते हैं। आप मोदक को घर पर भी तैयार कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : instagram
खीर का भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी को खीर बहुत प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि जब भी माता पार्वती खीर बनाती थीं, तो भगवान गणेश खीर का पूरा प्याला पी जाया करते थे। इसलिए उनके जन्मोत्सव के खास अवसर पर उन्हें खीर का भोग अवश्य लगाएं।

4 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
वड़े और चूरमा का भोग
गणेश चतुर्थी पर आप गणेश जी को उड़द की दाल से बने वड़े का भी भोग लगा सकती है। इसके अलावा बाटी का चूरमा भी खिला सकती है। माना जाता है कि चूरमा गणेश जी को बहुत पसंद है।
विज्ञापन

5 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
केले का भोग
गणेश पूजन पर मखाने का भोग लगाएं। इसे काफी शुभ माना जाता है। इस दौरान आप नारियल और केले का भोग भी लगा सकती हैं। इसे काफी उत्तम माना जाता है। केले का भोग सभी देवी-देवताओं को प्रिय होता है, और पूजा पाठ से जुड़े कार्य में इसे जरूर शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
बेसन की बर्फी
गणेश जी को बेसन की बर्फी का भोग लगाना बहुत शुभ होता है। आप गणेश चतुर्थी की पूजा में इसे जरूर रखें। बेसन की बर्फी आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। ये भोग पीला और मीठा होने की वजह से भगवान गणेश को पसंद है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें