फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इन चीजों की खरीदारी होती है शुभ, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 15 Oct 2024 01:29 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करवा चौथ के दिन कुछ चीजों की खरीदारी सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर कौन-कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए। 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa chauth 2024: हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन माता करवा की पूजा की जाती है। महिलाएं करवा चौथ की तैयारियां बहुत दिन पहले से ही शुरू कर देती हैं। ऐसे में कई ऐसी वस्तुएं खरीदी जाती हैं, जो बेहद शुभ मानी जाती हैं। करवा चौथ के दिन कुछ चीजों की खरीदारी सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं। इसलिए इन चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि करवा चौथ पर कौन-कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए। साथ ही जानेंगे इनका महत्व क्या है।

विज्ञापन


करवा चौथ पर जरूर खरीदें ये चीजें

1. लाल साड़ी व सुहाग के वस्त्र

करवा चौथ पर लाल साड़ी नए वस्त्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लाल रंग विवाहिता स्त्री के सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक होता है। इसलिए इस दिन महिलाएं पारंपरिक रूप से लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनती हैं। इसके साथ ही सोलह श्रृंगार भी उतना ही जरूरी होता है। इसके अलावा दुपट्टा, कांच की चूड़ियां और बिंदी खरीदना भी शुभ माना जाता है।

2. सोने और चांदी 
करवा चौथ के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी भी बहुत शुभ मानी जाती है। सोने के आभूषण समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माने जाते हैं। खासकर आप मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां और पायल जैसी आभूषण खरीद सकते हैं, क्योंकि ये सुहाग का प्रतीक होते हैं। 
विज्ञापन


3. सोलह श्रृंगार की सामग्री
करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार की सामग्री की भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसमें बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, कंगन और महावर आदि जैसी चीजें शामिल होती हैं। इन सभी चीज़ों को खरीदना और इनका उपयोग करना महिलाओं की सुंदरता को और बढ़ा देता है। इसलिए विशेषकर इस दिन में मेहंदी लगाना अनिवार्य होता है, जो पति के प्रति प्रेम और समर्पण का संकेत माना जाता है।

4. पूजा सामग्री
इसके अलावा करवा चौथ पर पूजा की सामग्री की खरीदारी की जाती है। इसमें करवा, दीपक, और मिठाइयां विशेष महत्व रखती हैं। करवा चौथ की पूजा में करवा (मिट्टी का एक पात्र) का विशेष महत्व है। इसे खरीदने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही माता पार्वती की पूजा के लिए विशेष फूल और मिठाइयां भी खरीदना शुभ होता है।

Karwa Chauth 2024: गलती से टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें? यहां जानें नियम
विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें