फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalashtami 2021: कालाष्टमी पर ये उपाय करने से मिलेगा भैरव देव का आशीर्वाद, कष्ट होंगे दूर

Sun, 30 May 2021 06:00 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021 - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ माह का कालाष्टमी 2 जून को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन शिव शंकर के रुद्र स्वरूप भगवान काल भैरव की पूजा और उपवास करने का विधान है। कालभैरव को काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। भगवान काल भैरव की पूजा से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है। कालाष्टमी पर भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए, उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ करें। मनोकामना पूर्ण होने तक प्रतिदिन इस उपाय को भक्ति भाव के साथ करें। 
विज्ञापन

3 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021 - फोटो : अमर उजाला
कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस विधि से पूजन करने पर भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

4 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यदि काला कुत्ता उपलब्ध न हो तो किसी भी कुत्ते को खिलाकर यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ भगवान भैरव बल्कि शनिदेव की भी कृपा बरसेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कालाष्टमी के दिन भैरव देव की कृपा पाने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को वस्त्र दान करें। यह उपाय करने से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की में मिलेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कालाष्टमी के दिन से लेकर 40 दिनों तक लगातार काल भैरव का दर्शन करें। इस उपाय को करने से भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे। भैरव की पूजा के इस नियम को चालीसा कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कालाष्टमी के दिन किसी भी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें