फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 या 9 कितने दिनों के होंगे शारदीय नवरात्रि? जानें डेट, कन्या पूजन से लेकर दशहरा तक की पूरी जानकारी

Wed, 30 Sep 2026 12:15 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में देवी के आगमन से वातावरण भक्तिमय हो जाता है और घर-परिवार में सुख-शांति व खुशियां बनी रहती हैं। इस दौरान सभी भक्तजन देवी की पूजा-अर्चना कर पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
शारदीय नवरात्रि 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही भक्तजन महानवमी तक उपवास रखते हुए देवी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। वहीं, शारदीय नवरात्रि के इन खास दिनों में दुर्गा अष्टमी और महानवमी की विशेष रौनक पूरे देशभर में देखने को मिलती हैं, क्योंकि सभी पूजा-पंडालों में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन किए जाते हैं। साथ ही, भजन-कीर्तन, डांडिया और गरबा जैसे कार्यक्रमों की धूम भी बनी रहती हैं। कहते हैं कि, इस दौरान मां दुर्गा की पूजा और दान-दक्षिणा के कार्य करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन-धान्य की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगे ?
विज्ञापन

2 of 5
शारदीय नवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्रि 2026 
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्तूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्तूबर 2026 से होगा।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
शारदीय नवरात्रि 2026 - फोटो : Adobe Stock
8 या 9 कितने दिन के होंगे नवरात्रि?
साल 2026 में शारदीय नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 18 अक्तूबर 2026 को अष्टमी और 19 अक्तूबर को नवमी होगी। इन दोनों दिन कन्या पूजन किया जाएगा।

Karwa Chauth 2026: 28 या 29 अक्तूबर कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

4 of 5
शारदीय नवरात्रि 2026 - फोटो : freepik
शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर
  • 11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  • 12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
  • 14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा
  • 15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
  • 16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
  • 17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
  • 18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा
  • 19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब है दशहरा - फोटो : अमर उजाला
कब है दशहरा 2026?
पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्तूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि ध्यान में रखते हुए दशहरा का पर्व 20 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

दशहरा 2026: कब है विजयादशमी पर्व? जानिए तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व
पितृपक्ष 2026: श्राद्ध के समय करें पितृ निवारण स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ, दूर होंगे दोष
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें