फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Pradosh Vrat 2025: जून महीने में किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Wed, 28 May 2025 06:33 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं जून के महीने में किस-किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
जून में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? - फोटो : adobe stock
June Pradosh Vrat 2025 Date: हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है। इस दिन शिव शंकर और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु इस दिन प्रदोष व्रत रखते हैं और भगवान से अपने मनोवांछित फल की प्राप्ति की कामना करते हैं। हिंदू शास्त्रों में इस व्रत का महत्व विशेष रूप से बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की आराधना करने से जीवन में चल रहे दुख, संकट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा गया है कि शिव कृपा से मृत्यु के बाद पुण्य लोक की प्राप्ति होती है।

Premanand Ji Maharaj: शरीर पर भगवान के टैटू बनवाना सही या गलत? जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा
Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख-शांति पर पड़ सकता है बुरा असर
 
विज्ञापन

2 of 5
जून का पहला प्रदोष व्रत  - फोटो : freepik
जून का पहला प्रदोष व्रत 
दृक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि 08 जून 2025 को सुबह 07:17 बजे आरंभ होगी और इसका समापन 09 जून की सुबह 09:35 बजे होगा। चूंकि उदयातिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए व्रत 08 जून को रखा जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
जून का पहला प्रदोष व्रत  - फोटो : adobe stock
यह दिन रविवार का है, इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:18 बजे से रात 09:19 बजे तक रहेगा।
 

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह में पानी पिलाने का क्या है धार्मिक महत्व, जानें क्यों किया जाता है जल दान

Morning Astro Tips: सूर्योदय से पहले महिलाएं जरूर करें ये उपाय, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल

4 of 5
जून का दूसरा प्रदोष व्रत  - फोटो : adobe stock
जून का दूसरा प्रदोष व्रत 
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 जून को रात 01:21 बजे प्रारंभ होगी और उसी दिन रात 10:09 बजे समाप्त होगी। तिथि के अनुसार यह व्रत 23 जून को रखा जाएगा। 

Astro Tips: शनि या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए घर के बाहर लगाएं ये पौधा, जीवन में आएगी शांति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जून का दूसरा प्रदोष व्रत  - फोटो : adobe stock
सोमवार को पड़ने के कारण यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय शाम 07:22 बजे से रात 09:23 बजे तक रहेगा।

Puja Niyam: शाम की पूजा करते समय इन पांच बातों का जरूर रखें ख्याल, घर में होगी बरकत
Jyeshtha Month 2025: जेष्ठ माह में करें तुलसी के ये खास उपाय, धन-धान्य में होगी वृद्धि



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें