Jaya Ekadashi 2021: आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इस एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में जया एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत करने से सभी तरह के पापों और भूत-प्रेत, पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं यह व्रत किस विधि से रखना चाहिए और इससे जुड़ी क्या पौराणिक कथा है।