Janmashtami Laddu Gopal Shringar Vidhi In Hindi: कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा मध्यरात्रि में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था। यही वजह है कि, जन्माष्टमी की रात 12 बजे के आसपास कान्हा जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। भक्त इस समय को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का शुभ समय मानकर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। वहीं, जन्माष्टमी के खास अवसर पर देशभर के मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी लड्डू गोपाल का विशेष पूजन किया जाता है। भक्त कान्हा जी का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करते हैं, उन्हें नए वस्त्र पहनाकर सुंदर श्रृंगार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में लड्डू गोपाल का अभिषेक और श्रृंगार किस तरह करना चाहिए? आइए जानते हैं इसकी पूरी विधि।