ज्येष्ठ माह में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यह महीना हिंदी कैलेंडर का तीसरा माह होता है। ज्येष्ठ माह में पानी के संरक्षण का विशेष महत्व दिया जाता है। ज्येष्ठ माह के नौ दिनों तक सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है इसे नौतपा कहते हैं। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र, वृषभ और और मिथुन राशि में रहते हैं। इस दौरान सूर्यदेव उत्तरायण में रहते है जिसे देवताओं का दिन कहा जाता है। ज्येष्ठ माह पानी के महत्व के कारण इसमें निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा जैसे पर्व मनाएं जाते हैं, जिसमें पानी को बचाने के संदेश दिए जाते हैं। इसके अलावा ज्येष्ठ के महीने में भगवान शनिदेव का जन्म दिवस मनाया जाता है और भगवान हनुमान का प्रिय महीना भी ज्येष्ठ माह होता है।