होलिका दहन के दूसरे दिन जली हुई होली की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आएगी
- फोटो : अमर उजाला
Holika Dahan 2022: सनातन धर्म में प्रत्येक मास की पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व है और यह किसी न किसी उत्सव के रूप में मनाई जाती है। उत्सव के इसी क्रम में होली वसंतोत्सव के रूप में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंग खेला जाता है। लेकिन इस त्योहार का महत्व होलिका को जलाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी बुझी हुई राख या विभूति को घर लाकर इससे जुड़े प्रभावशाली उपाय किए जा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
होलिका दहन के दूसरे दिन जली हुई होली की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आएगी, घर का वास्तुदोष भी दूर होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 6
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
बीमारी होगी दूर
परिवार का कोई सदस्य बीमार रहता है और दवाई भी असर नहीं कर रही है तो होलिका दहन के दूसरे दिन जब राख ठंडी हो जाए तो थोड़ी सी राख ले आएं और इसे किसी कपड़े या कागज में लपेटकर बीमार व्यक्ति के तकिए के नीचे रखें ऐसा करने से धीरे-धीरे बीमारी दूर होगी,रोगी स्वस्थ्य होता जाएगा।
4 of 6
ग्रह दोष निवारण के लिए
शास्त्रों में होलिका दहन की राख या भस्म को काफी शुभ माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष के कारण जीवन में बहुत परेशानी आ रही हैं तो उन्हें होलिका दहन की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए,लाभ होगा।
विज्ञापन
5 of 6
पूजा-अर्चना के बाद पर हुआ होलिका दहन
- फोटो : amar ujala
धन प्राप्ति के लिए
यदि आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो आप होली की राख को धुलंडी वाले दिन अपने घर लेकर आएं और इसे किसी साफ बर्तन में डालकर मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में रख दें, ध्यान रहे की यहां किसी की नजर न पड़े। मान्यता है कि इससे आपका अटका हुआ धन जल्दी ही वापस मिल जाता है और आपकी धन संबंधित सभी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
कार्य में सफलता के लिए
होलिका दहन के बाद उसकी थोड़ी भस्म घर जरूर लाएं, उसे संभालकर एक डिब्बी में रख लें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले इसे मस्तक पर लगाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी और धन संपत्ति में भी वृद्धि होगी।