फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में इन नियमों का जरूर करें पालन

Mon, 12 Aug 2024 02:03 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरतालिका तीज व्रत में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला
Hartalika Teej 2024 Vrat Niyam: हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। ये पर्व सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इस दौरान व्रत रखने का भी विधान है। बता दें पति की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुहागिनें निर्जला उपवास रखती हैं। ये पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत करने वाला माना जाता है।

हरतालिका तीज का ये त्योहार मुख्यतौर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ व्रत नियमों का भी खास ध्यान रखा जाता है, अन्यथा कुछ अपशगुन हो सकता है। ऐसे में आइए हरतालिका तीज के व्रत नियमों के बारे में जान लेते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
हरतालिका तीज व्रत में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock
हरतालिका तीज व्रत तिथि 2024
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 6 सितंबर 2024, को दोपहर 03:01 पर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
हरतालिका तीज व्रत में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock
पूजा शुभ मुहूर्त 2024
हरतालिका तीज पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है। 

4 of 5
हरतालिका तीज व्रत में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik
हरतालिका तीज व्रत में इन बातों का रखें ध्यान
  • हरतालिका तीज का व्रत रख रही महिलाओं को दिन में नहीं सोना चाहिए। 
  • इस दौरान ध्यान रखे कि यह व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसे में भूलकर भी जल या अनाज का सेवन न करें। 
  • हरतालिका तीज की तिथि बेहद शुभ योग से भरी होती है। इस दिन महादेव की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए। इस दौरान भूलकर भी किसी पर क्रोध न करें। साथ ही किसी से ऐसी बात न कहें कि उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। अपने मन को शांत रखें। ऐसा करने पर व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरतालिका तीज व्रत में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik
  • हरतालिका तीज का व्रत रख रही महिलाओं को व्रत के बाद तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। 
  • यदि आप हरतालिका तीज व्रत पहली बार रख रही हैं, तो ध्यान रखें इस उपवास को छोड़ा नहीं जा सकता है। इसलिए यह व्रत सोच-समझकर लें।
  • हरतालिका तीज व्रत में आप पूरे सोलह श्रृंगार के साथ पूजा में बैठे। इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र धारण न करें।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें