Happy Vat Savitri vrat 2021 wishes images sms quotes greetings messages whatsapp and facebook status: वट सावित्री व्रत 10 जून गुरुवार को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। हिन्दू धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए वट सावित्री व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। विवाहित महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन सूर्यग्रहण है। हालांकि ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। वट सावित्री व्रत के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिजनों को वट सावित्री व्रत से जुड़े प्यारे संदेश भेज सकते हैं।