फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Sawan 2021 Wishes: एक पुष्प, एक बेलपत्र, एक लोटा जल की धार, इन खास संदेशों से दें शिव भक्तों को सावन की शुभकामनाएं

Sun, 25 Jul 2021 05:50 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
sawan 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Sawan 2021 Wishes: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना 25 जुलाई से आरंभ होकर 22 अगस्त तक चलेगा। इस बार चार सावन सोमवार आएंगे। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। इस माह में शिव आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना होती है। सावन का महीना बहुत ही शुभ माना गया है। इस महीने में शिव भक्त भगवान का जलाभिषेक करने के लिए कांवड यात्राएं निकालते हैं। इस माह में भोलनाथ की पूजा करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी तरह की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होती है। सावन के महीने में आने वाले सोमवार व्रत का भी बहुत महत्व होता है। जहां सुहागन महिलाएं पति की सुख-समृद्धि,अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं विशेष रूप से सावन महीने के सोमवार का व्रत रखती हैं। मान्यता है जो भी कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार का उपवास रखती हैं उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है। सावन माह आरंभ होने पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शिवभक्तों को सावन के खास शुभकामना संदेश भेजकर एक दूसरे को बधाईयां दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।
हैप्पी सावन 2021
विज्ञापन

3 of 8
सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है।
सावन 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
मन में शिव की भक्ति जगाकर तो देखो,
महाकाल पर चढ़ाया भस्म लगाकर तो देखो,
जिंदगी के गम खुशियों में बदल जाएंगे
भगवान शिव के दरबार में माथा झुकाकर तो देखो।
हैप्पी सावन 2021
विज्ञापन

5 of 8
भगवान शिव - फोटो : Social media
माथे पर चंदन लगाकर हो गया मैं तैयार,
अबकी सावन में व्रत रहूंगा हर सोमवार,
सावन 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 8
भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्योहार है..
हैप्पी सावन 2021
विज्ञापन

7 of 8
शिव की भक्ति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है
जय भोलेनाथ हैप्पी सावन 2021
विज्ञापन

8 of 8
शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार;
चलो आओ जुड़ बैठे शिव के चरणों में;
मिल कर बांट लें हम भोले का यह प्यार
सावन की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें