फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gudi Padwa 2025 Wishes: गुड़ी पड़वा के अवसर पर अपनों को भेजें ये बेहतरीन नव वर्ष शुभकामना संदेश

Sun, 30 Mar 2025 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुड़ी पड़वा का पर्व चैत्र महीने के पहले दिन यानी नए साल की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को इन शुभकामना संदेशों के के साथ बधाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : adobe stock
Gudi Padwa 2025 Wishes गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो खासतौर पर महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा वसंत ऋतु का पर्व है, चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह मराठी हिंदुओं के लिए नए साल का प्रतीक माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह चैत्र महीने के पहले दिन यानी नए साल की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गुड़ी पड़वा का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लेग बांस की लकड़ी पर चांदी, तांबे या पीतल के कलश को उल्टा करके रखते हैं। इसे केसरिया रंग के पताके और नीम की पत्तियों के साथ सजाया जाता है, फिर इसे घर पर सबसे ऊंची जगह पर लगाया जाता है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को इन शुभकामना संदेशों के के साथ बधाई दे सकते हैं।
 

Gudi Padwa 2025: हिंदू नववर्ष को गुड़ी पड़वा क्यों कहते हैं? घर के आगे क्यों बांधी जाती है गुड़ी

Chaitra Navratri: 8 या 9 कितने दिन की है चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी और नवमी की तिथि



 
विज्ञापन

2 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
कोयल गाती है सुरीला मल्हार
रंग बिरंगा सजता प्रकृति का आकार
हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत  
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नव वर्ष
गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नव वर्ष
कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ
यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
पिछली यादें गठरी में बांधकर,
करें नए साल का इंतजार।
लाएं खुशियों की बारात,
ऐसी हो गुड़ी पड़वा की शुरुआत।
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
नया दिन, नई सुबह,
चलो मनाएं एक साथ,
है यही गुड़ी का पर्व,
दुआ करें हम रहें सदा साथ
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
आपको खुशियों, आनंद और समृद्धि से भरे नए साल की शुभकामनाएं
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
 

Chaitra Navratri 2025: हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, पूजा-आराधना के लिए जरूरी चीजें

Hanuman Janmotsav 2025: कब मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि

विज्ञापन

7 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सौभाग्य, धन और समृद्धि, की सौगात लाई है,
गुड़ी पड़वा पर खुशियों की बहार आयी है,
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

8 of 8
गुड़ी पड़वा 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गुड़ी पड़वा की हैं अनेक कथाएं
गुड़ी ही विजय पताका कहलाए
पेड़-पौधों से सजता है चैत्र माह
इसलिए हिंदू धर्म में ये नववर्ष कहलाए
गुड़ी पड़का की हार्दिक बधाई
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।

 
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये तीन काम, बढ़ सकती हैं समस्याएं




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें