फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती: ऐसे भक्तों पर जल्द प्रसन्न होते हैं बजरंगबली

Thu, 18 Apr 2019 04:51 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
19 अप्रैल को हनुमान जयंती है। शास्त्रों के अनुसार रामभक्त हनुमान का जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा को हुआ था। सच्चे मन से जो भक्त भगवान हनुमान को याद करते हैं उनकी पुकार बजरंगबली जल्दी से सुन लेते हैं। शास्त्रों में कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं जो हनुमान भक्त इनको अपनाता है हनुमान जी उनकी मनोकामना जल्दी पूरी करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जो भक्त प्रत्येक मंगलवार को व्रत और हनुमान जी की विशेष पूजा-आराधना करते है उस पर सदैव हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार के अलावा शनिवार का दिन भी बजरंगबली का दिन माना जाता है। जो व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करता उसे शनि की बुरी नजर नहीं लगती। हर शनिवार को मंदिर जाकर बजरंगबली के दर्शन जरूर करना चाहिए।

4 of 6
हनुमानजी को तुलसी के पत्ते बहुत प्रिय होते हैं जो भक्त हनुमान जी की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करता है उसके जीवन में उसे सुख, समृद्धि, वैभव और तरक्की प्राप्त होती है।
विज्ञापन

5 of 6
जिन हनुमान भक्तों के घरों पर नियमित रूप से हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ होता रहता है उन्हें हमेशा हनुमान जी की कृपा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमानजी शंकर भगवान के अवतार है जो भक्त प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करता है बजरंगबली उसकी हर एक मुराद पूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें