Guru Gobind Singh Jayanti 2022 : नानक शाही कैलंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु हैं। सिख समुदाय के लोग गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाशपर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धा और उनके जीवन के दर्शन के लिए जयंती से पहले ही जगह-जगह फेरियां निकाली जाती हैं। गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित करते हुए गुरु परंपरा को खत्म किया था। इसके लिए साल 1699 में उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिखों के लिए ये घटना सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती है। 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह एक बहादुर योद्धा और आध्यात्मिक महापुरुष थे। गुरु गोबिंद जी सत्य के पुजारी थे। उन्होने कई ग्रंथों की रचना भी की उन्हे कई भाषाओं का ज्ञान था. हमेशा उन्होने सत्य, प्रेम आपस मे एकता और परमपिता परमेश्वर की भक्ति का लोगों को संदेश दिया। वे अपनी मधुरता, सहनशीलता, सौम्यता के कारण पहचाने जाते थे। प्रकाश पर्व के अवसर पर आइए जानते हैं गुरु गोबिंद सिंह जी के कुछ संदेश-