फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2024: गणेश जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि

Tue, 13 Feb 2024 07:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गणेश जयंती - फोटो : istock
Ganesh Jayanti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। इस साल 13 फरवरी को गणेश जयंती है। इसे गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन प्रेमपूर्वक गणेश जी का पूजन करने वाले को पूरे साल शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं गणेश जयंती शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि...

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें, जाग उठेगी सोई तकदीर
विज्ञापन

2 of 5
गणेश जयंती - फोटो : iStock
गणेश जयंती 2024
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 फरवरी को शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए माघ महीने की गणेश जयंती 13 फरवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश जयंती - फोटो : iStock
पूजा का शुभ मुहूर्त
13 फरवरी को गणेश जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक है। इस समय में आप गणपति बप्पा की पूजा कर सकते हैं। 

4 of 5
गणेश जयंती - फोटो : istock
गणेश जयंती पूजा विधि
  •  गणेश जयंती के दिन प्रात: काल स्नान-ध्यान के बाद गणपति बप्पा के व्रत का संकल्प लें।
  •  दिन में शुभ मुहूर्त के समय किसी पाटे, चौकी लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें।
  •  गंगाजल से छिड़काव करें और गणपति बप्पा को प्रणाम करें।
  •  सिंदूर से गणेश जी को तिलक करें और धूप-दीप जलाएं।
  •  गणेश भगवान को उनकी प्रिय चीजें मोदक, लड्डू, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और 21 दूर्वा अर्पित करें।
  •  बाद में पूरे परिवार सहित गणेश जी की आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश जयंती - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी की पूजा का महत्व
भगवान गणेश बुद्धि और शुभता के देव हैं। इनकी कृपा से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को विघ्न-बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। ऐसे में गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। इससे बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शुभता का आशीर्वाद देते हैं।

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन करें ये 4 काम, प्रेम और वैवाहिक जीवन की समस्याएं हो जाएंगी दूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें