फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dusshera 2021: शत्रुओं पर विजय पाने और सुख-समृद्धि के लिए दशहरा पर करें ये उपाय

Thu, 14 Oct 2021 12:01 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dusshera 2021 - फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का संहार किया था, तो वहीं प्रभु श्री राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस तरह से बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व विजयदशमी कहलाया। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार पड़ता है। इस बार 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को दशहरा या विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, यदि दशहरा पर कोई कार्य किया जाए तो वह अवश्य सफल होता है। शास्त्रों में इस तिथि को बहुत ही श्रेष्ठ बताया गया है। यह तिथि विजय प्राप्ति की तिथि मानी गयी है। यदि इस दिन कुछ उपाय कर लिए जाएं तो जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसी के साथ शत्रु बाधा, मुकदमा आदि से मुक्ति के लिए भी इस दिन उपाय किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

विजयदशमी को घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में लाल रंग के फूलों या कुमकुम, गुलाल से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए और दीप जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
सफलता और शत्रुओं से विजय प्राप्ति के लिए

विजयदशमी के दिन प्रातः स्नानादि करने के पश्चात तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली व अक्षत डालकर सूर्य को जल दें और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का उच्चारण करें। इसी के साथ सूर्य नारायण का ध्यान करते हुए तीन बार आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। इस तरह से सूर्य की उपासना करने से सफलता व सौभाग्य की प्राप्ति होती है साथ ही आपके साहस में भी वृद्धि होती है व आपको शत्रुओं से मुक्ति प्राप्त होती है। सूर्य की उपासना करने से उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलता है जिससे कानूनी मामलों में भी सफलता प्राप्त होती है।

4 of 5
दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जरुर करें शस्त्र पूजन

दशहरा का विजय तिथि माना गया है पहले के समय में राजाओं के द्वारा विजयप्राप्ति के लिए दशमी तिथि पर शस्त्र पूजन किया जाता था जो परंपरा आज चली आ रही है। माना जाता है कि शहरा पर शस्त्र पूजन अवश्य करना चाहिए। इससे भी शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है। इस कार्य को विजयदशमी से आंरभ करके प्रतिदिन करना चाहिए, यदि प्रतिदिन नहीं कर सकते तो हर रविवार को यह उपाय करना चाहिए। इससे मान-प्रतिष्ठा व पद में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक स्थिति के लिए उपाय

दशहरा के दिन शमी के पौधे का पूजन करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन पूजन में शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इसी के साथ शमी के पौधे के नीचे दीपक प्रज्वलित करके पूजन करना चाहिए। इससे आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं व आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें