फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें ये 5 कार्य, बजरंगबली होंगे प्रसन्न

Tue, 16 Apr 2024 03:14 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2024: हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। हालांकि, हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है क्योंकि बजरंगबली आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं। मान्यता है कि आज भी वह हम सभी के आस-पास मौजूद हैं और हर परेशानी से हमें बचाते हैं। वहीं इस साल हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह दिन हनुमान भक्तों के लिए बहुत खास होता है।

हनुमान जन्मोत्सव की धूम पूरे भारत में देखने को मिलती है। इस दौरान पूजा के पंडाल लगाकर उनकी विशेष पूजा भी की जाती है। इस दिन मंदिरों में कई शुभ मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन राम जी की पूजा करने का भी विधान है। मान्यता है कि उनकी पूजा के बिना बजरंगबली की आराधना अधूरी है। इसी बीच कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को करने का भी महत्व है। जिन्हें करने से न केवल हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, बल्कि जीवन के संकट भी टल जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, हनुमान जन्मोत्सव के दिन कौन से काम करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
चोला चढ़ाएं
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंगबली को सिंदूर और चोला चढ़ाएं। मान्यता है कि इस दिन चोला चढ़ाने से जीवन के संकट टल जाते हैं। साथ ही हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
आटे का दीपक
हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा के दौरान बजरंगबली के सामने आटे का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

4 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
पान का बीड़ा
हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिर में पूजा-पाठ के बाद बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करें। ऐसा करने से हनुमान जी को प्रसन्न  कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
ध्वज चढ़ाना
हनुमान जी को केसरिया रंग का ध्वज चढ़ाना शुभ होता है। आप इस बार हनुमान जी को जन्मोत्सव पर ध्वज चढ़ा सकते है। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
राम नाम चढ़ाएं
हनुमान जी को राम नाम कितना प्रिय है, यह तो सभी जानते हैं। इसलिए उनकी पूजा के दौरान हमेशा राम नाम चढ़ाना चाहिए। आप भी इस दिन पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल और सिन्दूर से 'राम' नाम लिखें। बाद में उसे हनुमान जी को चढ़ा दें। 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें