Diwali 2025: हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार है, जिसका इंतजार सभी को सालभर होता है। यह न केवल रौशनी बल्कि सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरने का दिन है। मान्यता है कि इस तिथि पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से घर में बरकत और देवी का वास बना रहता है। साथ ही तरक्की, सफलता व धन लाभ के योग भी बनते हैं। शास्त्रों में दिवाली को जीवन में एक नई शुरुआत और बुराइयों के अंत का प्रतीक माना जाता है। इस तिथि पर दीपक जलाने से अंधकार दूर और प्रकाश का आगमन होता है। यही कारण है कि घरों से लेकर गलियारों को दीपों की रौशनी से सजाकर सभी सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर घी या तेल किसका दीपक जलाना शुभ होता है ? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।