फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: दिवाली की तारीख को लेकर न हो कन्फ्यूज, यहां जानें धनतेरस से भाई-दूज की डेट और शुभ मूहर्त

Wed, 15 Oct 2025 10:57 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2025: हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन की पूजा से घर में धन-समृद्धि, वैभव और खुशियों का वास होता है।
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2025 - फोटो : अमर उजाला
Diwali 2025: हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन की पूजा से घर में धन-समृद्धि, वैभव और खुशियों का वास होता है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्री राम रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब पूरे नगर को दीपों से सजाया गया था, तभी से यह दिन को सत्य की विजय और प्रकाश के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली उत्सव की रौनक धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली का यह उत्सव कब मनाया जाएगा और उस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर आरंभ होगी। - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस 2025
पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर आरंभ होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा। ऐसे में 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मान्य होगा।

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 
  • इस बार धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के लिए सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक शुभ मुहूर्त बना रहेगा।
  • दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।
  • इस दिन तीसरा मुहूर्त शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक है।
विज्ञापन

3 of 6
पंचांग के मुताबिक इस बार 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। - फोटो : freepik
छोटी दिवाली 2025
पंचांग के मुताबिक इस बार 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से साधक के बल में वृद्धि और मन से डर भय समाप्त होते हैं। इसके अलावा इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाने का भी विधान है। इससे सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात में 11 बजकर 41 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। ऐसे में आप रात्रि के समय हनुमान जी पूजा-पाठ व उनके नामों का स्मरण कर सकते हैं।

Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त

4 of 6
दिवाली को शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा - फोटो : अमर उजाला
दिवाली 2025 
दिवाली, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व कहा जाता है। यह हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाती है। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। तिथि का समापन अगले दिन यानी 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर है। अब चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली का पर्व मान्य होगा। इस दिन देशभर में खुशियों के इस त्योहार को मनाया जाएगा।

धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त

पूजा मुहूर्त
दिवाली को शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा निशिता काल मुहूर्त रात 11:41 से 12:31 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। - फोटो : amar ujala
गोवर्धन पूजा 2025
गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इसे अन्नकूट पर्व भी कहते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर है। तिथि के मुताबिक साल 2025 में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

Rama Ekadashi 2025: चातुर्मास की आखिरी एकादशी, जानिए महत्व, पूजाविधि और पौराणिक कथा

शुभ मुहूर्त
गोवर्धन के दिन पूजा के लिए शुभ समय दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ होगा। यह शाम 05 बजकर 49 मिनट तक बना रहेगा। इस अवधि में आप गोवर्धन महाराज की पूजा कर सकते हैं। इससे घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस वर्ष इस तिथि का प्रारंभ 22 अक्तूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। - फोटो : अमर उजाला
भाई दूज 2025
  • इस वर्ष इस तिथि का प्रारंभ 22 अक्तूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। 
  • इसका समापन 23 अक्तूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर है। 
  • ऐसे में 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। 

शुभ मुहूर्त
भाई दूज के दिन दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक तिलक का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में आप इस अवधि में अपने भाई को तिलक कर सकती हैं।



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें