Diwali 2021 Laxmi Puja Shubh Muhurat Time, Puja Vidhi And Special Coincidence: हर साल दिवाली की तरह आज कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जा रही है। दिवाली सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस बार की दिवाली और भी अधिक शुभ फल प्रदान करने वाली है। क्योंकि इस बार चार ग्रहों के योग से दिवाली पर बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग में लक्ष्मी ,गणेश का पूजन करने पर यह दिवाली जातकों के लिए और भी अधिक संपन्नता प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन से ग्रह बना रहे हैं दिवाली पर शुभ संयोग।