ज्योतिषियों द्वारा बताये गए इन उपायों को सभी राशि के जातक कर सकते है। इनमे से कोई दरिद्रता दूर करने में मदद करता है तो कोई घर की सभी बीमारियों का नाश करता है। माना ये भी जाता है की इन टोटकों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनका घर में आगमन होता है। आज हम आपको ऐसा उपाय बता रहे हैं जिसे अक्सर दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं क्या है ये सरल और आसान सा उपाय जो जीवन भर करेगा आप पर धन की वर्षा
बुरी नजर से बचाएगा यह उपाय
दिवाली के दिन यह उपाय आपकी सारी समस्याओं का छुटकारा दिला सकता है। सिंदूर और सरसों के तेल का यह एक उपाय घर के कई वास्तु दोष दूर करता है। इसके साथ ही यह यह उपाय करने से मां लक्ष्मी और शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। इस उपाय के अनुसार दिवाली के दिन सरसों के तेल और सिंदूर को मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर तिलक लगाएं। आप चाहें तो इससे स्वास्तिक बना सकते हैं, ऐसा करना घर को बुरी नजर से बचाता है। साथ ही घर में सौभाग्य लाता है।
परिवार की तरक्की
सिंदूर और सरसों के तेल के उपाय से जहां आप शनि के प्रकोप से बचते हैं वहीं दूसरी ओर यह एक उपाय घर के सदस्यों को तरक्की दिलाता है। जिन जातकों पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रही हो, उन्हें यह उपाय जरूर कर लेना चाहिए। शनि की महादशा के दौरान जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, सेहत संबंधी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह उपाय उनके इन संकटों को कम करेगा। शनि की महादशा झेल रहे जातक इस दिन हनुमान मंदिर में भी सरसों के तेल का दीपक लगाएं तो उन्हें बहुत राहत मिलेगी।