आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के त्योहार के पीछे बहुत सी किवदंतियां हैं । ऐसी मान्यता है की रावण का वध करने और 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे। उन्हीं के लौटने की खुशी में आयोध्या वासियों ने खुशियां मनाई थीं और पूरी अयोध्या में दिए जलाये थे। इस तरह से कह सकते हैं दीपवाली खुशियां मनाने या खुशयां जताने का त्योहार है। आज 4 नवंबर 2021, मंगलवार को दीपावली मनाई जा रही है। क्या आप जानते हैं की दिवाली पर भी दिए जलाने के नियम होते हैं। यदि आपने नियमों को ध्यान में रखकर दिए नहीं जलाए तो लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। तो चलिए हम आपको दीपक जलाने के नियम बताते हैं। साथ ही लक्ष्मीपूजन के बाद दिवाली पर दिए जलाकर कहां रखने है यह भी बताते हैं-