आज कार्तिक मास की त्रयोदशी है। आज के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है और साथ ही दिवाली के पर्व का आरंभ हो जाता है। धनतेरस पर अक्सर लोग ऐसे की अचूक उपाय या टोटके करते हैं जिससे उनकी हर प्रकार कि समस्या से उन्हे छुटकारा मिल जाता है। इस बार धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन से ही धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा होती है। इसके साथ ही इस पांच दिन के पर्व में प्रत्येक दिन एक विशेष देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस के नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। अधिकतर परिवारों में धनतेरस के दिन कोई न कोई वस्तु खरीदने का रिवाज और परंपरा है। इस दिन खरीदारी और दान करने का भी विशेष महत्व होता है। धनतेरस का पर्व एक के साथ-साथ इन पांच दिनों में प्रतिदिन एक विशेष देवता की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति का जीवन साल भर तक खुशियों से भरा रहता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन से पांच उपाय करने चाहिए जिसे करने के बाद आपको परेशानियों से तुरंत छुटकारा मिलेगा।