Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त होता है। आइए इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि को जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जा रहा है। शास्त्रों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है। वहीं, देवउठनी एकादशी के खास अवसर पर घरों में विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और संपूर्ण विधि के साथ देव उठाए जाते हैं। इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन किस विधि से भगवान विष्णु को जगाया जाता है। तुलसी विवाह पर इन चीजों से करें माता का सोलह श्रृंगार, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा देवउठनी एकादशी पर इन 3 राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-कारोबार में होगी मनचाही तरक्की
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Dev Uthani Ekadashi 2026
- फोटो : freepik
देवउठनी एकादशी 2026
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी।
इस तिथि का समापन 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर होगा।
उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मान्य रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।