फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December 2020 Calendar: दिसंबर माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Tue, 01 Dec 2020 07:31 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दिसंबर 2020 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार - फोटो : अमर उजाला
December 2020 Calendar: दिसंबर में उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी जैसे व्रत पड़ेंगे। इस महीने काल भैरव जयंती और क्रिसमस डे मनाया जाएगा। साथ ही साल के आखिरी माह में सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। इसी महीने हिन्दू पंचांग का मार्गशीर्ष माह भी शुरू हो रहा है और इसका समापन भी दिसंबर में हो जाएगा। आइए जानते हैं दिसंबर महीने में कौन-कौनसे प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
काल भैरव जयंती 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
काल भैरव जयंती
काल भैरव जयंती 7 दिसंबर को है। मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी के रूप में मनाई जाती है। काल भैरव बीमारी, भय, संकट और दुख को हरने वाले स्वामी माने जाते हैं। इनकी पूजा से हर तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 10
उत्पन्ना एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
उत्पन्ना एकादशी
उत्पन्ना एकादशी व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी व्रत के प्रभाव से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

4 of 10
प्रदोष व्रत - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदोष व्रत (कृष्ण)
12 दिसंबर को को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार (कृष्ण और शुक्ल पक्ष में) त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 10
मासिक शिवरात्रि दिसंबर 2020 - फोटो : SOCIAL MEDIA
मासिक शिवरात्रि
दिसंबर की 13 तारीख को मासिक शिवरात्रि है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
मार्गशीर्ष अमावस्या पर पचरुखिया गंगा घाट स्नान करते श्रद्धालू। - फोटो : अमर उजाला
मार्गशीर्ष अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या 14 दिसंबर को है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। इस तिथि को अगहन और पितृ अमावस्या भी कहते हैं। इसलिए इस दिन पितरों को याद किया जाता है। खास बात ये है कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
धनु संक्रांति दिसंबर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
धनु संक्रांति
सूर्य देव 15 दिसंबर मंगलवार के दिन धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 14 जनवरी 2021 तक स्थित रहेंगे। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। जिस राशि में ये प्रवेश करते हैं उसी राशि के नाम पर संक्रांति पड़ती है। 

8 of 10
मोक्षदा एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
मोक्षदा एकादशी    
मोक्षदा एकादशी व्रत 25 दिसंबर को रखा जाएगा। मोक्षदा एकादशी का तात्पर्य है मोह का नाश करने वाली। इसलिए इसे मोक्षदा एकादशी कहा गया है। द्वापर युग में इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान दिया था। अत: इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है।    

9 of 10
क्रिसमस डे 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिसमस डे
25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर सैंटा क्लॉज लोगों को उपहार बांटते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 30 दिसंबर बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन स्नान, दान और तप का विशेष महत्व बताया गया है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन हरिद्वार, बनारस, मथुरा और प्रयागराज आदि जगहों पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान और तप आदि करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें