फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा आज, जानिए इस दिन लक्ष्मी-नारायण की कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

Mon, 30 Nov 2020 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 7
kartik purnima 2020: पुराणों में भी कार्तिक मास की पूर्णिमा का महत्व बताया गया है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। पुराणों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना बहुत फलदाई है। परन्तु इस साल कोरोना महामारी के चलते नदियों में स्न्नान करना संभव न हो तो घर पर सूर्योदय से पूर्व नहाने के जल में गंगा जल डालकर स्न्नान कर सकते हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर इन  कामों को करने से आपके जीवन में सुख-सौभाग्य की बरसात होगी वहीं कुछ काम ऐसे है जिन्हें इस दिन करने से आपका जीवन कष्टों से भर सकता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं.... 
विज्ञापन

2 of 7
kartik purnima 2020 - फोटो : amarujala
तारों की छांव में स्नान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगाजी या अन्य नदियों में स्नान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। स्नान का उत्तम समय सूर्योदय से पूर्व माना जाता है। जब आकाश में तारागण दिखाई दे रहा हो। ब्रह्मा, विष्णु, महेश, आदित्य, मरुदगण तथा अन्य सभी देवी-देवता कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर में स्नान करते है। मान्यता है कि देवों की दीपावली मानी जाने वाली कार्तिक पूर्णिमा पर विधिवत स्न्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। यदि आप गंगा स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें।
विज्ञापन

3 of 7
प्रत्येक मनुष्य को नियमित सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य अवश्य प्रदान करना चाहिए।
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य
पदमपुराण के अनुसार पूजा, तपस्या, यज्ञ आदि से भी श्री हरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि प्रातः स्नान कर जगत को प्रकाश देने वाले भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से होती है। इसलिए सभी पापों से मुक्ति और भगवान वासुदेव की प्रीति प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को नियमित सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य अवश्य प्रदान करना चाहिए।

4 of 7
कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न, दूध, फल, चावल, तिल और आवंले का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। - फोटो : अमर उजाला
दान से दूर होंगे कष्ट
कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न, दूध, फल, चावल, तिल और आवंले का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन ब्राह्मण, बहन और बुआ को अपनी श्रद्धा के अनुसार वस्त्र और दक्षिणा अवश्य दें। शाम के समय जल में थोड़ा कच्चा दूध, चावल और चीनी मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से आप पर चंद्रमा की सदैव कृपा बनी रहती है। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए इस दिन मीठा दूध मिलाकर जल अवश्य चढ़ाएं, क्योंकि इस दिन पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
Karthik Purnima 2020 - फोटो : अमर उजाला
करें सत्यनारायण की कथा
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम का तोरण अवश्य बांधे और द्वार पर रंगोली भी अवश्य बनाएं। ऐसा करने से हर में सकारात्मकता बनी रहती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुने, फल और पंजीरी का भोग लगाएं। इसके अलावा इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ एवं 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करना बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन

6 of 7
यमुना तट पर दीपदान - फोटो : अमर उजाला
दीपदान है जरूरी
शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान को विशेष माना जाता है। इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी, तालाब, मंदिर एवं खुले आकाश के नीचे दीप अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी। मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए तुलसी पूजन कर तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देव दीपावली पर यमुना के घाट पर होता दीपदान। - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या न करें-
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, अंडा, प्याज, लहसुन इनका प्रयोग न करें।
  • चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। हो सके तो भूमि पर शयन करें। घर में किसी भी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहिए।  
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीब ,असहाय, बुजुर्ग या फिर किसी से कटु वचन नहीं बोलें और न ही किसी का अपमान करें,ऐसा करने से आपको दोष लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें