फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhoti Diwali 2021: छोटी दिवाली पर करें यह 5 उपाय, आएगी सुख समृद्धि और बरसेगी धन संपदा

Sat, 30 Oct 2021 07:21 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नरक चतुर्दशी 2021
Chhoti Diwali 2021: दिवाली को हम एक महापर्व के रूप में देखते हैं क्योंकि दिवाली अपने साथ कई त्योहार लेकर आता है। दिवाली का आरंभ धनतेरस (Dhanteras 2021) पर होता है और संपन्न भाईदूज के पर्व पर होता है। इन्हीं त्योहारों कि सूची में नरक चतुर्दशी ( Narak Chaturdashi 2021)या छोटी दिवाली भी आती है। दिवाली की ही तरह इसका भी महत्व है। इस बार दिवाली और नरक चतुर्दशी 4 नवंबर 2021, दिन गुरुवार को पड़ रहा है। छोटी दिवाली से संबंधित एक कथा है जिसके अनुसार श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा ने नरकासुर का वध किया था और उसकी कैद से लगभग 16 हज़ार महिलाओं के मुक्ति दिलाई थी। ऐसी मान्यता है कि इसी खुशी को मनाने के लिए दीप जलाए गए थे। ऐसा माना जाता है कि छोटी दिवाली के दिन व्रत रखने से शुभ फल प्राप्त होता है। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान यम पूजा, कृष्ण पूजा और काली पूजा किए जाने का विधान है। 
विज्ञापन

2 of 6
उबटन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया।
आज हम आपको छोटी दिवाली के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो आपको खूबसूरती का वरदान देने के साथ धन संपदा भी प्रदान कराएगा। आइए जानें कौन से हैं वो खास उपाय-

 उबटन लगाएं

छोटी दिवाली के दिन प्रातःकाल उठकर सूर्योदय होने से पहले उबटन लगाएं। इसके बाद नहाने के पानी में नीम के पत्ते डाल कर स्नान करें। यह आपको सुंदर बनाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तिल एवं तेल से स्नान

छोटी दिवाली के दिन चंदन का लेप लगाएं और उसके सूख जाने के बाद तिल एवं तेल से स्नान करें। इस बात का ध्यान रखें कि स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर देना है। 

4 of 6
कालिका माता - फोटो : अमर उजाला
माता कालिका की पूजा

छोटी दिवाली को काली चौदस भी कहा जाता है इसलिए इस खास दिन माता कालिका की विशेष पूजा करें। ऐसा करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और मां कालिका आपकी हर मनोकामना पूर्ण करती है।  
विज्ञापन

5 of 6
shivling
भगवान शिव को अर्पित करें पंचामृत

नरक चतुर्दशी को शिव चतुर्दशी भी होती है, इसलिए इस दिन भगवान शिव को पंचामृत अर्पित करें, साथ ही साथ देवी पार्वती की पूजा भी करें। यह आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति दिलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान
हनुमान जी की पूजा

चूंकि छोटी दिवाली को हनुमान जयंती भी होती है, इसलिए जो भी जातक इस दिन हनुमान जी की पूजा करता है उसे अपने जीवन में हर तरह के भय से राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें