diwali 2021
- फोटो : Instagram
छोटी दिवाली पर जलाएं इतने दीये
धनतेरस बाद आती है नरक चतुर्दशी। इस दिन को छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस बार नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन यानि 4 नवंबर, दिन गुरुवार को है। नियमानुसार रूप चौदस या छोटी दिवाली के दिन 14 दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन घर में छोटी दीवाली के दिन मुख्यत: पांच दीये प्रज्ज्वलित किए जाने की परंपरा है। इनमें से एक दीया घर के पूजा पाठ वाले स्थान, दूसरा रसोई घर में, तीसरा पीने का पानी रखने के स्थान पर, चौथा दीया पीपल या वट के पेड़ के नीचे और पांचवा दिया घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर जलाया जाने वाला दीया चौमुखी होना होना चाहिए और उसमें चार लंबी बत्तियों को जलाना चाहिए। इसके अलावा आप और भी दीए जलाना चाहें तो 7, 13, 14 या 17 की संख्या में जला सकते हैं।