फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023 : चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम, हो सकती है परेशानी

Sat, 28 Oct 2023 03:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चंद्र ग्रहण 2023 - फोटो : self
Chandra Grahan 2023: 28 अक्तूबर 2023 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।

ग्रहण के दौरान हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान भोजन व किसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं माना जाता क्योंकि ग्रहण के दौरान कुछ नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं, जिसका प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कौन से काम नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
चंद्र ग्रहण 2023 - फोटो : instagram
भोजन न करें
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से होने वाले बच्चे के जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। माना जाता है कि, ग्रहण का समय दुष्प्रभावों से भरा होता है। ऐसे में किसी भी चीज का सेवन न करें।
विज्ञापन

3 of 6
चंद्र ग्रहण 2023 - फोटो : Pixabay
नोकदार वस्तुओं का प्रयोग न करें
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदार वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि नोकदार वस्तु के इस्तेमाल से बच्चे को दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। 

4 of 6
चंद्र ग्रहण 2023 - फोटो : pexels.com
घर से बाहर न जाएं
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर उसके समापन तक ग्रहण की रोशनी से खुद को बचाना चाहिए। साथ ही ग्रहण देखने की भूल गलती से भी न करें नहीं तो गर्भ में पल से बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
चंद्र ग्रहण 2023
ग्रहण के दौरान सोना अशुभ होता है
ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि इस दौरान सोने से बच्चा मानसिक रूप से मंद पैदा होता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करने के सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्र ग्रहण 2023
जरूर करें ये काम
ग्रहण काल समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ग्रहण का अशुभ प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ता है। इसलिए स्नान करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें