फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2021: जानिए किस दिशा में मुख करके बहनें करें भाई का तिलक, क्या है तिलक करने की विधि और शुभ मुहूर्त

Sat, 06 Nov 2021 07:58 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bhai Dooj 2021: भाई दूज में पूजन की विधि - फोटो : istock
Bhai Dooj 2021: प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार भाई दूज का त्योहार 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार को है। खासतौर पर यह त्योहार उन भाई और बहन के लिए बहुत बहुत खास होता है। जो किसी वजह या बहन की शादी हो जाने के कारण दूर रहते हैं और एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं, क्योंकि इस दिन बहनें भाइयों को आमंत्रित करती हैं और भाई उनके घर जाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई के लिए स्वादिष्ट पकवान बनातीं हैं और तिलक करके उनकी लंबी उम्र व उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस दिशा में मुख करके तिलक करना रहता है शुभ और क्या है भाई दूज पूजन विधि व शुभ मुहूर्त।
 
विज्ञापन

2 of 4
bhai dooj 2021 - फोटो : file photo
भाईदूज तिलक शुभ मुहूर्त-

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि आरंभ- 05 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार रात 11 बजकर 14 मिनट से

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि समाप्त- 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार रात 07 बजकर 44 मिनट पर

भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक 
 
शुभ मुहूर्त का कुल समय 2 घंटे और 11 मिनट का है।
 
विज्ञापन

3 of 4
bhai dooj 2021 - फोटो : file photo
इस दिशा में मुख करके बहनें करें भाई का तिलक
बहनों को भाई का तिलक करते समय दिशा का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। जब बहन भाई का तिलक करें तो भाई का मुख उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वहीं बहन को अपना चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
bhai dooj 2021 - फोटो : file photo
भाई दूज पर तिलक करने की विधि-
  • इस दिन सबसे पहले गणेश वंदन करना चाहिए।
  • तिलक करने के लिए जिस स्थान पर बैठना है, शुभ मुहूर्त में वहां पर आटे से छोटा सा चौक बनाएं।
  • रोली, अक्षत, दीपक, मिष्ठान और गोला आदि चीजों से भाई दूज की थाली तैयार करें।
  • अब जिस स्थान पर चौक बनाया है, वहां सही दिशा में लकड़ी की पटरी बिछाकर भाई का तिलक करें।
  • इसके बाद भाई को गोला दें और मिष्ठान खिलाएं और इसके बाद भाई को पान भी दें।
  • उनका मनपसंद भोजन प्रेम पूर्वक खिलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें