फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: इस साल करवा चौथ पर लगेगी भद्रा, जानें पूजा और चांद निकलने का समय

Mon, 14 Oct 2024 07:39 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला
Bhadra on Karwa Chauth Time 2024: करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है।

करवा व्रत की शुरूआत हमेशा सरगी खाने से की जाती है, जो सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती है। इस दौरान करवा माता और भगवान गणेश व चंद्रमा की विधिनुसार पूजा की जाती है। वहीं इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया बना हुआ है। लेकिन यह भद्रा दिन में केवल 21 मिनट के लिए लग रही है। ऐसे में आइए इसका समय जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
करवा चौथ तिथि 2024
पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्तूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। इसका समापन 21 अक्तूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा।
विज्ञापन

3 of 6
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
पूजा का समय
करवा चौथ के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 20 अक्तूबर 2024 की शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा। ये मुहूर्त शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान आप विधि विधान से करवा माता की आराधना कर सकते हैं।

4 of 6
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
चांद निकलने का समय
करवा चौथ के उपवास में चांद की अहम भूमिका होती हैं, क्योंकि बिना इसके उपवास अधूरा होता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष करवा चौथ पर चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 53 मिनट का है। ऐसे में आप 7 बजकर 53 मिनट के बाद से व्रत का पारण और चंद्रमा की पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Karwa Chauth 2024 - फोटो : Freepik
भद्रा का समय
साल 2024 में करवा चौथ के दिन भद्रा का साया है। यह भद्रा दिन में केवल 21 मिनट के लिए ही रहेगी, जिसका वास स्थान स्वर्ग है। ज्योतिष गणना के अनुसार करवा चौथ पर भद्रा का साया सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06:46 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karwa Chauth 2024 - फोटो : freepik
शुभ योग 
करवा चौथ के दिन कृत्तिका नक्षत्र और व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही विष्टि, बव और बालव करण बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा।   
  • राहुकाल का समय शाम-16:20-17:45 बजे तक 
  • अभिजित मुहूर्त सुबह-11:43-12:28 बजे तक
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें